फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल की महिला खिलाड़ी ने घर में फंदा लगाया

Sat, 06 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कम उम्र में ही जिले और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली फुटबाल खिलाड़ी मीनाक्षी ने शुक्रवार को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।
विज्ञापन


मीनाक्षी ने अपने गांव टहना दीपालपुर में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मीनाक्षी घर पर अकेली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव टहना दीपालपुर की रहने वाली 14 वर्षीय मीनाक्षी 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेती थी। छोटी सी उम्र में ही उसने प्रदेश स्तर पर आयोजित खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई मेडल भी झटके थे, लेकिन शुक्रवार को दोपहर के वक्त उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

पुलिस अभी तक इस घटना को आत्महत्या ही मानकर चल रही है। पुलिस कई दृष्टिकोण से घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के लिए चिकित्सकों के एक बोर्ड का भी गठन किया गया है।

विरेंद्र सिंह, डीएसपी, कोसली ने बताया कि डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें