गांव समलेहड़ी के नजदीक मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
गांव छोटा त्रिलोकपुर निवासी महिला कमला देवी पत्नी लायक राम (55) अपने बडे़ बेटे के साथ मोटरसाइकिल से भांवली गांव से घर लौट रही थी।
अचानक सामने से आ रही निंगानिया पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर बस चढ़ गई।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल भेज दिया है।