फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरीः तीन साल के बेटे संग फंदे पर झूली महिला, देखकर पुलिस वाले भी रह गए हैरान

Tue, 07 Jan 2020 11:24 AM IST
खुशबू गोयल हनी सोनी, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
मां और बेटे के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन साल के बेटे के साथ एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी पर झूलते मासूम को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। घटना हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल के गांव जीतपुरा की है। गांव निवासी एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन


मृतका रितु की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसकी एक ही संतान थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले बेटे रौनक को फंदे पर लटकाया और फिर उसी फंदे पर खुद फांसी लगा ली। बाढड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। चरखी दादरी सिविल अस्पताल में मृतका और उसके बेटे का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें