फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर महिला ने पकड़ा चेन स्नैचर

Tue, 08 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
जीरकपुर में ढकोली निवासी एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए स्नैचर को रंगे हाथ दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तोले की सोने की चेन बरामद कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जीरकपुर पुलिस ने महिला की बहादुरी के लिए सम्मानित करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर सरोज बाला पत्नी ज्ञानचंद निवासी एमएस एनक्लेव, ढकोली बच्चों को स्कूल बस से लेने पैदल जा रही थी। इस दौरान नीले रंग की पल्सर सवार एक युवक आया। महिला ने बताया कि किसी का पता पूछने लगा। इतने में स्नैचर ने महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागने का प्रयास करने लगा।

इतने में महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाइक सहित वह गिर पड़ा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान राजन कुमार (21) मीरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


दीपइंद्र सिंह बराड़, जीरकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर स्नैचर को काबू किया है। उसके जज्बे को पुलिस सलाम करती है। महिला को सम्मानित करने के लिए उसका नाम उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें