अर्जुन 12वीं में पढ़ाई कर रहा था जबकि सेंसी लॉ की छात्रा थी। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी सेक्टर-9 पंचकूला में कृष्णा डेयरी नामक दुकान है। पड़ोसी कर्मवीर ने बताया कि बुधवार को उन्हें संजय अरोड़ा का पीजीआई से फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वह पीजीआई में भर्ती हैं।
सूचना के बाद वह तुरंत उन्हें देखने पीजीआई पहुंच गए। पीजीआई से जब संजय अरोड़ा ने उन्हें अपने घर सूचना देने की बात कही और फोन लगाया तो घर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। लगातार कई बार फोन करने पर भी जब घर पर फोन नहीं उठा तो संजय अरोड़ा ने कर्मवीर को घर पर सूचना देने को भेजा।
कर्मवीर जब मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित संजय अरोड़ा के घर पहुंचा तो घर में बाहर से ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी। शक होने पर कर्मवीर ने पास से ही गुजर रही पीसीआर को बुला लिया। साथ ही पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पीसीआर ने शक होने पर पुलिस टीम को बुला ली।
पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी, डीएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई। देर रात तीन बजे तक इलाके में हड़कंप की स्थित रही। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।