फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक महिला से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। बुधवार रात पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-56 निवासी ज्योती (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने सेक्टर-56 में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक महिला पैदल आ रही थी। नाका देखते ही वह वापस जाने लगी।

पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से उसे दबोच लिया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक लिफाफा मिला। उससे एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें