फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुस तिजोरी से लूटे नौ हजार

Thu, 25 Feb 2016 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रिकाबगंज-कसावबाड़ा मुख्य मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान से बदमाशों ने दिनदहाड़े नौ हजार रुपया लूट लिया। इसके बाद बाइक पर सवार होकर भाग गये। मामले की जानकारी पर क्षेत्र में हलचल मची तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पीड़ित से शिकायत ली है।
विज्ञापन


रिकाबगंज-कसावबाड़ा रोड पर जिला महिला अस्पताल के आगे सुभाष जैन निवासी लालबाग की स्टेशनरी व गिफ्ट इम्पोरियम की दुकान है। रोज की भांति गुरुवार की दोपहर सुभाष अपनी दुकान पर थे। उनका कहना है कि पहले एक युवक दुकान में आया और खिलौैना पिस्टल दिखाने को कहा।

वह युवक को खिलौना पिस्टल दिखाने लगे। इसी बीच दुकान में एक और युवक दाखिल हुआ, जो कंबल लिये हुए था। मौका देख उसने गल्ले में हाथ डाला और तिजोरी में रखे नौ हजार रुपये निकालने लगे। उनकी निगाह पड़ी तो उन्होंने आवाज लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर खिलौना पिस्टल देख रहे युवक ने उनका मुंह दबा दिया और दोनों बाहर निकल भागे। बाहर उनका एक साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। तीनों उसी बाइक से भाग निकले। हल्ला-गौहार पर आसपास के दुकानदार व लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

दुकानदार का कहना है कि शिकायत पुलिस को दी गई है। कोतवाली के दरोगा पतिराम यादव ने बताया कि युवकों ने दुकान के गल्ले में रखी बिक्री की रकम नौ हजार रुपये चोरी कर लिया। जानकारी के बाद मौका-मुआयना किया गया। रिपोर्ट दर्जकर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें