फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः ट्रैक्टर की टक्कर से प्रेग्नेंट महिला और मासूम बेटी की मौत, चालक फरार

Fri, 12 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से प्रेग्नेंट महिला और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव रोड़ा वाला की है। रोड़ा वाला और महिमें के बीच धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महिला सात माह की गर्भवती थी। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली चालक निशान सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मंगा सिंह निवासी गांव नसीरा खलचियां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता वीरू, उसकी भतीजी बिंदर कौर (सात माह की गर्भवती) व बिंदर की बेटी एकम बाइक पर गांव दिलाराम से गांव चकरोड़ा वाली आ रहे थे कि गांव महिमें के पास धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बिंदर कौर और एकम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वीरू को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगा सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक निसान सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव रोड़ा वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई हरमीत चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें