फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन दुष्कर्म मामलाः मुख्य गवाह का संदिग्ध हालत में मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न में आरोपी बिशप
विज्ञापन

केरल नन रेप केस के मुख्य गवाह का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। फादर कुरियाकोस काट्टुथारा पंजाब के होशियारपुर में मृत पाए गए। वो आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ मुख्य गवाह थे।

विज्ञापन


मृतक फादर कुरियाकोस काट्टुथारा ने नन यौन उत्पीड़न के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। वह आज होशियारपुर के दसूहा स्थित सेंट मैरी चर्च के एक कमरे में मृत पाए गए हैं। वहीं मृतक कुरियाकोस के भाई जोस कुरियाकोस ने इसे हत्या बताया है। जोस का आरोप है कि नन यौन उत्पीड़न केस में शिकायत करने के बाद उनके भाई को लगातार धमकियां दी जा रही थी।
 
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। बता दें कि मृतक फादर कुरियाकोस की उम्र 60 वर्ष थी। हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने आरोपी फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद वह जालंधर पहुंचा था। जहां उसका जोरदार स्वागत भी किया गया था।
विज्ञापन


दसूहा के डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि फादर कुरीकोस कट्टुथारा सेंट पॉल चर्च में बिस्तर में मृत मिले हैं। उनके पास से ब्लड प्रेशर की गोलियां भी मिली हैं। मामले की जांच जारी है। उनके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि फादर कुरियाकोस को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें