फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, हादसे में युवक की मौत

Tue, 24 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
ट्राले की चपेट में आकर बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो और लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात सेक्टर 48 में हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस केअनुसार सोमवार रात करीब 1 बजे फैदां निवासी कुलदीप कुमार अपनी बाइक पर दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तीनों युवक बगैर हेलमेट के थे। जैसे ही वह सेक्टर 48 पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंची और तीनों को जीएमसीएच - 32 ले कर गई।

अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि काशी राम और अजय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।  पुलिस ने कुलदीप का शव जीएमएसएच 16 में मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।  पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी हरिंदर कुमार  (45) के रूप में हुई। बाद में उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें