बिना बिल दिल्ली से चंडीगढ़ लाए जा रहे एटीएम के पार्ट्स से भरी गाड़ी को एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। विभाग ने एक लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा इलेक्ट्रिकल आइटम से भरी कई दूसरी गाड़ियां भी इस दौरान पकड़ी गईं। विभाग ने जांच के दौरान कुल दो लाख, 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी योगेश शर्मा ने नाका लगाकर ट्रांसपोर्ट एरिया में कई गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सबसे पहले एटीएम के पार्ट्स से भरी गाड़ी को रोका गया। मांगने पर चालक बिल पेश नहीं कर पाया। इसके बाद एक लाख 83 हजार का जुर्माना किया गया।