फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब गिरोह छोड़ने पर 2 भाइयों को गोली मारी

Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया का साथ छोड़ने पर गिरोह के लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी। मामला सिरसा का है। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को सीने में तो दूसरे को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


दोनों भाइयों के नाम मुकेश और मनोहर बताए जा रहे हैं। जबकि गोली चलाने वाले का नाम रमेश और महेंद्र है। उनके साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी थे।

दोनों भाइयों ने गिरोह सदस्यों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

गिरोह सदस्यों ने घेरकर हमला किया

पुलिस को दी शिकायत में गिरोह के साथ काम करने वाले मनोहर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। कुछ समय पहले तक वह रमेश के साथ शराब तस्करी करता था। बाद में उसने यह काम छोड़ दिया। पिछले कई दिन से रमेश उसे अपने सा‌थ फिर से काम करने को कह रहा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। उसके बाद रमेश मनोहर से र‌ंजिश रखने लगा।

रविवार शाम वह बस अड्डे के पास सब्जी लेने गया था तभी रमेश, महेंद्र व गिरोह के अन्य लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। उसका छोटा भाई मुकेश उसे छुड़ाने आया तो रमेश और महेंद्र ने पिस्तौल और बंदूक से पहले हवाई फायरिंग करने लगे। उन्होंने मनोहर और मुकेश को भागने के लिए बोला, फिर उन पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन

एक के सीने में तो दूसरे के पैर में लगी गोली

इस तरह सरेआम फायरिंग होने से भागदौड़ मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर पूछताछ की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी और, मनोहर के पैर में लगी गोली को निकाल दिया गया, जबकि मुकेश को ऑपरेशन करने गोली निकाल का बचा लिया गया। अभी दोनों का उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें