फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दवा मांगी तो शराबी ने की हैवानियत

Tue, 22 Jul 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा मांगने पर शराबी पति ने पत्नी के सिर पर हेलमेट और गले, पेट पर ब्लेड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मीना निवासी रामनगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति हरजीत सिंह शराब पीने की बुरी लत का शिकार है। शादी के कुछ समय बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों पर उससे मारपीट करता रहा है।

मंगलवार सुबह उसकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उसने पति को दवा लाने के लिए कहा। इसपर दवा लाने की बजाय वह उससे बहस करने लगा। गुस्से में आकर उसने उसके सिर पर हेलमेट से वार किए।
विज्ञापन


इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत न हुआ तो उसने उसके गले और पेट पर ब्लेड से कई वार किए। पीड़िता तुरंत थाने पहुंची। पुलिस ने पत्नी के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें