पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कुलवंत के कैलाश रानी के संग संबंध थे। कुलवंत फुम्मन को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए उसे गुरचरण के घर लेकर गए और वहां उसे नींद की दवा खिलाकर आरोपियों ने फुम्मन के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। लाश को लक्ष्मण नहर में बाइक समेत फेंक दिया।
पुलिस ने नौ जुलाई को कुलवंत सिंह और गुरमेल सिंह निवासी रहिमेशाह बोदला (गुरुहरसहाए) को भी गांव टिब्बी से गिरफ्तार किया है। कुलवंत के पास से एक अवैध बारह बोर देसी पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।
एसएसपी ने बताया कि फुम्मन को पत्नी के संबंध के बारे भनक लग गई थी। वह अपनी पत्नी को कुलवंत से मिलने को रोकता था। इसलिए कुलवंत ने फुम्मन को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। एसएसपी ने कहा कि कैलाश रानी फरार है, उसे काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।