आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : amarujala
वैध संबंधों का पता लगने पर प्रेमी से साथ मिलकर पति की हत्या कर बोरे में बांध कर फेंक दिया। चेहरा पहचान में न आए इसलिए मृतक के चेहरे को एसिड से जला दिया। लेकिन पुलिस ने शव मिलने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 5.36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की सेक्टर-56 में सरकारी स्कूल के पास बोरे में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव देखकर शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन पुलिस को पास ही एक कागज मिला, जिस पर मोहाली की एक फैक्टरी का पता लिखा था। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला की जो शव बोरे में मिला है वह सेक्टर 56 पलसौरा में मकान नंबर-589 में रहने वाले अजय (35) का है।
जिसके बाद पुलिस अजय के घर पहुंची और उसकी पत्नी से पूछताछ की। पहले तो पत्नी बहानेबाजी की और कहा कि उनके पति शुक्रवार की रात से गायब थे। उन्हें नहीं पता वह कहां गए थे। लेकिन पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ की तो अजय की पत्नी ने गुनाह कबूल कर पूरी वारदात पुलिस को बता दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी रूबी (28) और उसके प्रेमी सुमन (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में ही साथ रहता था अजय का भतीजा
चंडीगढ़ में बोरी में बंद मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
जब अजय को पता चला कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध है और वह कोई और नहीं उसके साथ उन्हीं के घर पर रह रहा उसका भतीजा है तो उसका खून खौल उठा। जिसके बाद रूबी व सुमन के साथ उसकी खूब लड़ाई हुई। जिसके चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके बाद 12 और 13 मई की रात को दोनों ने साजिश के तहत बच्चों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया। उसके बाद रात को रूबी ने सुमन के साथ मिलकर पहले तो अजय के गले पर चाकू से वार किए। जब वह तड़पने लगा तो चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
इस तरह शव ठिकाने लगाया
शव ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरा और घर से दूर सेक्टर-56 के ही गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया। शनिवार को सैर कर रहे लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
जब बदबू आने लगी तो फेंकने निकले
पुलिस ने बताया कि आरोपी रूबी और उसके प्रेमी सुमन ने अजय की हत्या के बाद करीब 24 घंटे तक उसका शव घर में ही छुपाकर रखा। जब शव से बदबू आने लगी तो फंसने के डर से 13 और 14 मई की रात को शव को बोरे में लपेटकर फेंकने निकले। लेकिन सेक्टर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास लोगों को सैर करते देख शव को वही फेंक दिया और घर आ गए।
बच्चों ने कहा, मां अक्सर लड़ती थी पापा से
जांच के लिए घर पहुंची पुलिस टीम को अजय के बच्चों ने बताया कि पापा से उनकी मां घर में अक्सर लड़ती रहती थी। अजय की दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिसकर्मियों ने जब बच्चों से प्यार से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने मां-बाप के बीच बीते कई दिनों से ागड़ा होने की बात बताई। हालांकि हत्या वाली रात को आरोपियों ने बच्चों को अपने रिश्तेदारों के पास छोड़ दिया था।