हरियाणा में दुराचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे ही एक मामले में एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ मिलकर ही दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवा दिया।
ये सनसनीखेज मामला सामने आया पानीपत में। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इसमें पति व एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
सोनीपत के एक गांव निवासी एक महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी करीब दो साल पहले बुआना लाखु निवासी सतपाल के साथ शादी हुई थी।
कुछ समय बाद उसका पति उसे परेशान रखने लगा। उसने अपने पति सतपाल, जयपाल व सूरत सिंह पर दुराचार करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले अपनी सास पर शह देने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसकी जांच महिला सेल प्रभारी रेखा को सौंपी गई है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।