फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ढूंढ़ी गई नौकरानी ने कर दिया ऐसा काम कि...

Mon, 12 May 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में ऑनलाइन नौकरानी खोजना एक दंपति को इतना भारी पड़ा कि फर्जी नौकरानी ने दो घंटे में ही उन्हें 21 हजार का चूना लगाया और फरार हो गई। जब उन्होंने मेड सर्विस एजेंसी से संपर्क की कोशिश की तो वो भी फर्जी निकले।
विज्ञापन


धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एजेंसी के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। शहर के एक निजी होटल में उच्च पद पर काम करने वाले आशीष सोनी और उनकी पत्नी को सेक्टर-56 स्थित अपने फ्लैट के लिए नौकरानी की जरूरत थी।

पढ़ें: शर्मनाकः मौसी के साथ शराब पीकर ये कर डाला?

उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन मेड की आवश्यकता डाली। कुछ दिनों बाद उनके पास एक कॉल आया। जिसमें मेड सर्विस देने वाली कंपनी का अधिकारी बताते हुए तीन हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह और 18 हजार रुपये बतौर कमीशन की बात फाइनल की।
विज्ञापन


25 अप्रैल को दिल्ली से एंजेसी के लोगों के साथ एक महिला आई। कंपनी के अधिकारियों ने पैसे लेते हुए नौकरानी को काम समझाया और 21 हजार लेकर चले गए। उनके जाने के दो ही घंटे बीते थे कि नौकरानी वहां से चंपत हो गई।

पढ़ें: कोतवाल ने पुलिसकर्मियों संग की मिहिला से अश्लील हरकत

दंपति को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत एंजेंसी को कॉल किया लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डीसीपी ईस्ट के पास शिकायत आने के बाद सेक्टर-55 थाना पुलिस ने मुन्ना इंटरप्राइजेज के माला और लोकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें