फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पत्नी से किया दुष्कर्म... दो बार गर्भपात भी कराया, हाईकोर्ट के आदेश पर केस हुआ दर्ज

Sun, 11 Sep 2022 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

महिला ने बताया कि उसके पति ने दो बार उसका गर्भपात भी करवाया और उसे घर में बंदी बना कर रखा। करीब डेढ़ साल पहले वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का केस दर्ज करवाया है, क्योंकि आरोपी की बहुत पहुंच थी। यही वजह है कि पीड़िता को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का सहारा लेने पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश पर कंबो थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में अन्य धाराएं भी जोड़ने की मांग की। 

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले से शादीशुदा था, जबकि आरोपी ने उसे खुद तलाकशुदा होने की बात कही। उसने बताया कि 14 जुलाई 2020 को उसकी आरोपी के साथ शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद आरोपी की पहली पत्नी भी उनके साथ ही घर में आकर रहने लगी। विरोध पर पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि उसके पति ने दो बार उसका गर्भपात भी करवाया और उसे घर में बंदी बना कर रखा। करीब डेढ़ साल पहले वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
अमृतसर में ही एक अन्य मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। इसमें महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। मगर अबी तक आरोपी के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दी है कि साहिल नामक युवक ने शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने इसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलबीर कौर ने बताया कि मामले की जांच के बाद डीए लीगल की राय लेकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें