फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर काम करते वक्त लगा करंट, पूर्व रिटायर्ड फौजी की मौत

Thu, 22 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बरवाला सुंदरपुर मार्ग पर एक आरा मशीन के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर कार्य करते हुए व ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आने से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय बरवाला में तैनात एएलएम व पूर्व रिटायर्ड फौजी महेश चंद (45) की मौत हो गई। जबकि उनके अन्य दो अन्य साथी अनिल व महिंद्र बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद महेश को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला ले जाया गया। वहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महेश को पीएचसी की एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला रेफर कर किया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर जायजा लिया। 

जब मीडिया ने एक्सईएन संजीव सिवाच से इस घटना के बारे जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकता। जबकि अमर उजाला ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तो सिवाच मौके पर मौजूद थे। वह जेई विशाल प्रभाकर व रवि के साथ घटनास्थल के नजदीक खंभों के साथ लगी लकड़ी की सीढ़ी व नीचे गिरे ट्रांसफार्मर का भी जायजा ले रहे थे। इसके बावजूद एक्सईएन ने हादसा कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ, इस बारे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


गौर करने वाली बात है कि जिस समय बिजली कर्मचारी महेश इस ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे तो पावर हाउस से बिजली बंद की गई थी या चालू थी। वहीं कार्यरत बिजली कर्मचारियों ने परमिट लिया था या नहीं। ये जांच के विषय हैं। मृतक महेश चंद सेक्टर 25, पंचकूला में रह रहा था। 

हादसे के बाद बरवाला कस्बे की बिजली सप्लाई करीब 5 घंटे तक बंद रखी गई। पुलिस चौकी इंचार्ज बरवाला सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अखिलेश परमार की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6, पंचकूला की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें