फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बॉर्डर पर पाक से हथियार लेकर लौट रहे 3 भारतीय गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी (अमृतसर)
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर हथियार के साथ भारतीय गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अटारी सीमा से पाकिस्तान से लौटे तीन भारतीयों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे चार पिस्टल, सात मैगजीन बरामद हुई हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली के गांव डांगरू निवासी मोहम्मद इस्माइल सहित दस लोग 21 अप्रैल को अटारी सीमा से पाकिस्तान गए थे। वीरवार को उक्त लोग वापस भारत लौटे तो इस्माइल के पास स्टील के बड़े कंटेनर थे।

शक होने पर इमिग्रेशन और कस्टम अधिकारियों ने उनकी जांच की तो उसके अंदर छिपाकर रखे चार पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुए। कस्टम के डिप्टी कमिश्नर जसदीप सिंह के अनुसार तीन पिस्टल तुर्की और इटली के बने हैं। अधिकारियों ने इस्माइल के साथ उसकी पत्नी सरबरी बेगम, लड़की आसमीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें