फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला काबू, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप 

Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने के आरोप में साइबर सेल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर निगम चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय उम्मीदवार ने व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था। जबकि, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-26 बापूधाम निवासी आशीष के रूप में हुई है। मामले की शिकायत बापूधाम निवासी अनीश अहमद ने पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर-19 से यैंकी कालिया नगर निगम चुनाव में आजाद प्रत्याशी हैं। 

उन्होंने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर अपने जानकारों को जोड़ लिया था। बुधवार दोपहर किसी अन्य प्रत्याशी के समर्थक ने एक आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ग्रुप में मुस्लिम समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं।
विज्ञापन


 ग्रुप में जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों व अन्य लोगों ने इस  पोस्ट का विरोध किया। इसके बाद अनीश अहमद ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में शिकायत दी। वहां से मामले की जांच साइबर सेल को ट्रांसफर की थी। लीगल सलाह लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें