फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अवैध शराब के शक में छापा मारने गई पुलिस, ठेकेदार के कारिंदे भी थे साथ, ग्रामीणों ने घेरा, वीडियो वायरल 

Fri, 23 Apr 2021 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क के आदेशों पर थाना रामां में ठेकेदार के कारिंदे सरदूल सिंह निवासी रामां के बयान पर गुरुवार देर रात छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 21 अप्रैल शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
बठिंडा में छापा मारने पहुंची पुलिस पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में गांव बंगी निहाल सिंह वाला में छापा मारने पहुंचे थाना रामां मंडी पुलिस कर्मचारियों और शराब ठेकेदार के कारिंदों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मामला सामने आने पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क के आदेशों पर थाना रामां में ठेकेदार के कारिंदे सरदूल सिंह निवासी रामां के बयान पर गुरुवार देर रात छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 21 अप्रैल शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बंगी निहाल सिंह वाला में रूबी सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सेमा सिंह के घर बुधवार को शराब ठेकेदार के कारिंदे थाना रामां पुलिस पार्टी को साथ लेकर छापामारी करने पहुंचे थे। कारिंदों एवं पुलिस को शक था कि ये लोग अपने घर और खेतों में अवैध शराब तैयार कर बेचते हैं। पुलिस पार्टी ने घर की तलाशी लेनी चाही तो पहले ग्रामीणों ने अपने घरों की तलाशी करवा दी लेकिन उसके बाद पुलिस पार्टी एवं कारिंदों का घेराव कर वीडियो बनाया। 

विज्ञापन

पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप

ग्रामीणों की ओर से वायरल किए गए वीडियों में ग्रामीण पुलिस पार्टी एवं शराब ठेकेदार के कारिंदों पर आरोप लगा रहे हैं कि वे उन्हें बिना वजह परेशान करते हैं। जबकि वे अवैध शराब का कोई भी ऐसा काम नहीं करते। उसके बावजूद पुलिस हर दूसरे तीसरे दिन उनके घर में छापा मारने आ जाती है। 

वीडियो में आरोप लगाया गया है कि उनके घर में महिलाएं भी होती हैं लेकिन पुलिस महिला पुलिस को साथ लेकर नहीं आती। ग्रामीणों ने वीडियो में मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से मांग की कि बिना वजह उन्हें परेशान करने वाली पुलिस पार्टी एवं शराब ठेकेदारों के कारिंदों पर कारवाई की जाए। 

थाना रामां पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में गश्त करने गई थी। जहां पर ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार के कारिंदों को बंदी बनाने का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस की ड्यूटी में विघ्न डाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदे सरदूल सिंह के बयान पर आरोपी रूबी सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सेमा सिंह और रूबी की पत्नी एवं कौरी सिंह के खिलाफ नाम सहित केस दर्ज किया गया जबकि आठ अज्ञात लोगों को भी उक्त केस में नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, अगवा करने के प्रयास एवं सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें