फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवारः सेलिब्रेट कर रहा था बर्थडे, दुश्मन ने आकर बरसा दी गोलियां, दो की मौत

Sun, 07 Oct 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
गैंगवार
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी खत्म ही हुई थी कि दुश्मन ने आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दो गुटों में हुए इस गैंगवार में दो लोगों की मौत की खबर है। पंजाब के फिरोजपुर में गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। दो गुट आपस में भिड़ गए और 15 मिनट तक गोलीबारी हुई। इस गैंगवार में दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना फिरोजुपर कैंट थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित चुंगी नंबर-सात पर जग्गा और विक्की गैंग आपस में भिड़ गए और 15 मिनट तक गोलियां चलती रही। इस वारदात में जग्गा के दो साथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं जख्मी चमकौर सिंह मदद के लिए कैंट थाने का मुख्य दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन पुलिस ने नहीं खोला। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

सिविल अस्पताल में मौजूद जगसीर सिंह उर्फ जग्गा वासी रूकनाबेगू ने बताया कि छह अक्तूबर को उसका जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने वह गांव शेरखां में गए थे। रात को सभी लोग जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। जग्गा ने बताया कि उसे विक्की सैमुअल से धमकी कई बार मिल रही थी। इसलिए अपने साथियों की जान जोखिम न डालते हुए उसने अपने साथियों को कार में बैठकर अलग से भेज दिया और खुद बाइक पर फिरोजपुर की तरफ रवाना हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगवार के बाद आरोपी फरार

मृतकों की फाइल फोटो
वह फिरोजपुर छावनी की चुंगी नंबर-सात के पास पहुंचकर अपने साथियों का इंतजार करने लगा। जैसे ही उसके साथी चुंगी पर पहुंचे, ठीक उसी समय दो कारों पर विक्की सैमुअल और उसके साथी वहां पहुंचे और उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इसी दौरान उसने ईंट उठाकर आरोपियों पर फेंकी। जग्गा ने बताया कि जैसे उसने ईंट का वार किया, आरोपियों ने फायर करना शुरू कर दिया। 

आरोपियों की फायरिंग में उसके साथी सोनू गिल निवासी अमृतसरी गेट फिरोजपुर, मिंका निवासी आजाद नगर फिरोजपुर और चमकौर सिंह निवासी आजाद नगर को गोली लग गई। सीने पर गोली लगने से सोनू और मिंका की मौके पर ही मौत हो गई। चमकौर की जांघ पर गोली लगी। जब वह आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। 

वहीं घायल चमकौर के साथियों ने बताया कि गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए चमकौर चंद दूरी स्थित थाना कैंट की ओर गया और थाने का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक पुलिस ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चमकौर ने थाना सिटी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने दरवाजा खोला। घायल चमकौर को सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया।  डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।  सिविल अस्पताल में मौजूद एसआई पुष्पिंदर पाल ने बताया कि आरोपी विक्की सैमुअल समेत चार लोगों पर थाना कैंट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें