फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की तो बंटी चोर का भी गुरु निकला, पुलिस भी हैरान

Thu, 07 Jan 2016 12:53 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनाब! ये विक्की तो बंटी चोर का भी गुरु निकला। विक्की नाम के इस शख्स की कहानी उसी की जुबानी सुनकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। क्योंकि जिस चोरी की कार को ट्रेस करने के लिए पंचकूला पुलिस ने हरियाणा सहित दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन


जब वह कार चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पता चला कि होंडा सिटी कार 10 दिन तक उसी सेक्टर में घूमती रही जिस सेक्टर से चोरी हुई थी। चोर इस कार को ही अपना घरौंदा बनाकर सेक्टर में इधर-उधर खड़ा करता था। दिन में वह इस कार में सोता था और रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए निकल जाता।

गौरतलब है कि सेक्टर-16 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-16 की एक कोठी के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार चोरी हो गई है। पुलिस ने एक दिसंबर 2015 को एफआईआर दर्ज की थी। सेक्टर-16 पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि जिस रात वह सेक्टर-16 में वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।
विज्ञापन


उसे एक कोठी के बाहर कार खड़ी मिली। कार में चाबी भी लगी हुई थी। कार मालिक गाड़ी में पैग लगाकर खाली गिलास और बोतल को छोड़कर कोठी में जा चुका था। हैरान करने वाला विषय ये है कि कार चुराने के बाद चोर उसे लेकर कहीं नहीं गया। वह 10 दिन तक उसी सेक्टर में घुमाता रहा।

इसके बाद कार 10 दिसंबर को सेक्टर-16 से ही बरामद हुई थी। कार किसने चुराया। चोर उसी सेक्टर में कार क्यों लेकर आया। इन तथ्यों पर पर्दा पड़ा हुआ था। लेकिन कार को चुराने वाला युवक बुधवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसने कार चोरी कई वारदातों का खुलासा किया है।

तब किया पुलिस ने सेक्टर-16 पर फोकस
सेक्टर-16 पुलिस चौकी के प्रभारी नैब सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को जब चोरोशुदा कार बरामद हुई तो पुलिस ने जांच का फोकस सेक्टर की ओर किया था। पता चला है कि कुछ लोगों ने 10 दिसंबर को एक चोर पकड़ा था, लेकिन वह पब्लिक से छूट कर भाग हो गया था। कार बरामदगी के बाद उन्होंने कुछ कोठियों के सीसीटीवी कैमरे देखे थे जिसमें काफी तस्वीर साफ हो गईं थीं।

चोर-पुलिस के खेल में कई बार फिसला विक्की
पुलिस सेक्टर-16 में पिछले कई दिनों से चोर को ट्रैप कर रही थी। बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने सेक्टर-16 स्थित कोठी नंबर 138 के निकट एक युवक को देखा। जोकि कार के शीशों को हाथ लगाकर देख रहा था। चौकी प्रभारी नैब सिंह, एएसआई राजकुमार, हवलदार भोली सिंह, नीरज और जोगिंद्र सिंह ने उसे घेर कर मौके पर ही दबोच लिया।

कई बार चुराया, बसों और कारों का सामान
पूछताछ में इस युवक की पहचान बलटाना रविंद्र एंक्लेव फेस-पांच निवासी पुनीत कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी की और भी कई वारदातों को उगला है। इनमें दो बसों के रेडीएटर और दो बड़ी बैटारी चोरी के अलावा तीन मोबाइल फोन और कुछ कारों के शीशे तोड़ कर भीतर रखे सामान की चोरी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें