पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव की शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारी बताकर अनिवासी भारतीय (कनाडा की नागरिक) महिला ने लाखों रुपये लेकर दूसरा विवाह रचा लिया। आखिरकार भेद खुला और हठूर पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से 8 अगस्त तक जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 11 जून को कनाडा से आई किला रायपुर निवासी मनप्रीत कौर ने अपने ही गांव के रिश्तेदार और साथियों समेत खुद को कुंवारी बताकर गांव गठूर के भूपिंदर सिंह से विवाह की बात चला ली।
मनप्रीत कौर ने भूपिंदर से शादी करके उसे कनाडा ले जाने के लिए 20 लाख की मांग की। भूपिंदर के परिवार ने इसे मान लिया और 6 जुलाई को इलाके के मैरिज पैलेस में उनका शानदार विवाह हो गया।