फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली सर्टिफिकेटों से सेना और पुलिस में नौकरियां

Sat, 22 Mar 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सर्टिफिकेटों की वेरीफिकेशन में छह लोग ऐसे सामने आए हैं। जिन्होंने दसवीं एवं 12वीं के जाली सर्टिफि केट लगाकर सेना, पंजाब पुलिस और डाकघर समेत कई विभागों में नौकरियां हासिल की थीं। बोर्ड ने इस बारे में जानकारी संबंधित विभागों को भेज दी है।
विज्ञापन


साथ ही संबंधित लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उनका नाम भी अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। ताकि यह लोग किसी अन्य विभाग को चूना न लगा पाएं। जनवरी से लेकर मार्च तक विभिन्न विभागोें एवं दूतावासों से सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड पहुंचे थे।

जब बोर्ड की टीम ने जांच की, तो उसमें छह सर्टिफिकेट जाली पाए गए। यह देखने में बिल्कुल असली सर्टिफिकेटों की तरह थे। लेकिन बोर्ड के रिकॉर्ड से इनका मिलान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीनियर सुपरिटेडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस अमृतसर से भेजा गया रविराज का दसवीं का सर्टिफिकेट नकली निकला है।

यह मार्च 2010 का बना हुआ था। आर्मी रिकरुटिंग ऑफिस विजय पैलेस मंडी हिमाचल प्रदेश से आया। यहां से भेजा गया सतीश कुमार का दसवीं का सर्टिफिकेट भी जाली पाया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन ब्रांच पटियाला से आया भवेश मेहता का सर्टिफिकेट भी जाली पाया गया।

यह मार्च 2012 में जारी किया गया था। जबकि रिकॉर्ड में इसका मिलान नहीं हुआ। आर्मी रिक्यूरटिंग ऑफिस पटियाला से आए दो सर्टिफिकेट भी जाली पाए गए है। इसमें एक मनजीत सिंह के नाम पर था, जो कि मार्च 2009 का बना हुआ था। जबकि जतिंदर सिंह का मार्च 2008 का था। इसी महीने के शुरू में इंचार्ज ईओ विंग फिरोजपुर से आया सर्टिफिकेट भी जाली पाया गया। यह 1986 का बना हुआ था।

जानकारी अंग्रेजी में भी
विदेशों दूतावासों एवं ऑफिसेज की सुविधा के लिए बोर्ड ने जाली दस्तावेजों संबंधी जानकारी अब अंग्रेजी में वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। इसमें सारा विवरण डाला जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें