फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सोनीपत के मुरथल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 03:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरथल (सोनीपत) के होटल में चंडीगढ़ निवासी युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले यूटी पुलिस के कांस्टेबल श्रद्धानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने आरोपी से काफी देर पूछताछ की। इसके बाद उसे मंगलवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि इस शर्मनाक करतूत में आईआरबी में तैनात एक अन्य कांस्टेबल नवीन भी शामिल है। हालांकि यूटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


वहीं, यूटी पुलिस ने केस को जांच के लिए सोनीपत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। अब सोनीपत पुलिस ही दूसरे आरोपी नवीन की गिरफ्तारी पर फैसला लेगी। आईआरबी के दोनों आरोपी कांस्टेबल चुनावी ड्यूटी में यूपी के बिजनौर गए थे। आरोप है कि कांस्टेबल नवीन ने युवती को मुरथल बुलाया। फिर आरोपी नवीन और श्रद्धानंद ड्यूटी से फरलो मारकर मुरथल पहुंच गए। पीड़ित युवती अपनी एक सहेली के साथ मुरथल पहुंची तो आरोपियों और युवती के बीच बातचीत हुई। फिर आरोपी युवती को नाश्ता कराने के बहाने होटल में ले गए। होटल के कमरे में कांस्टेबल श्रद्धानंद ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।

युवती जैसे-तैसे आरोपी से अपना बचाव करने में कामयाब रही और कमरे से बाहर भाग गई। वारदात में शामिल आरोपी नवीन ने युवती को धमकाते हुए मुंह न खोलने की हिदायत दी लेकिन युवती ने साहस दिखाते हुए बीते सोमवार को चंडीगढ़ लौटकर थाना इंडस्ट्रियल एरिया में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। यूटी पुलिस ने आरोपियों को तुरंत निलंबित कर उनकी विभागीय जांच खोल दी। यूटी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी श्रद्धानंद को गिरफ्तार लिया लेकिन आरोपी नवीन फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों के ड्यूटी से फरलो मारकर सोनीपत पहुंचने के बारे उनके इंचार्ज इंस्पेक्टर शेर सिंह को भी भनक नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें