2 लेक्चरार करते थे परेशान। इसके बाद रयात बाहरा डैंटल कॉलेज में बीडीएस की फाइनल ईयर की छात्रा ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब के रोपड़ का है।
बीडीएस की छात्रा मनीला रयात बाहरा डेंटल कॉलेज में बीडीएस की फाइनल ईयर की छात्रा थी। कैनाल व्यू में रहने वाली मनीला ने वीरवार को अपने घर में ही फंदा लगा लिया। मनीला की मां संतोष कुमारी ने कहा कि कॉलेज लेक्चरर स्मृति बंसल ने कथित तौर पर उसे छह महीने पीछे करने की धमकी दी थी।
दूसरी लेक्चरर नीरज तनेजा कापी गुम होने के लिए उसे परेशान कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज वालों ने उसकी बेटी को टेंशन देकर उसकी जान ले ली। एसएचओ एसपी सिंह लिदद्ड़ ने बताया कि दोनों लेक्चरर पर 306 का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
सुसाइड नोट में लिखा, 'मौत के लिए कॉलेज जिम्मेदार'
मनीला ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि उसकी मौत के लिए कॉलेज जिम्मेदार है। सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मां को लिखा है कि अगर वह कॉलेज गई तो कॉलेज वाले उसे मार देंगे और अगर वह घर पर रही तो आप सबको बोझ लगूंगी।
मनीला ने कागज के दोनों तरफ सुसाइड नोट लिखा है। एक साइड पर 18 अप्रैल की डेट डली है और उसमें उसने खुद को डिप्रेशन में बताया है और लिखा है कि आत्महत्या उसका अपना फैसला है।
जगजीत सिंह, प्रिंसिपल, रयात बाहरा डेंटल कॉलेज, रोपड़ ने बताया कि मनीला की मौत पर मुझे अफसोस है। हम मामले की जांच करेंगे और परिवार को सहयोग देंगे।
एसपी सिंह लिदद्ड़, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है और मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।