फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान 10वीं की टॉपर छात्रा ने दी जान

Wed, 20 Aug 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला में पढ़ाई में अव्वल रहने वाली 11 की छात्रा ने मनचले युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने कहा था कि बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकी, इसलिए खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक और आरोपी की तलाश जारी है, जिसे एफआईआर में नामजद किया गया है।

गांव भगवानपुरा की रहने वाली अमनप्रीत नजदीकी गांव भरेला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसने दसवीं में पूरे क्षेत्र में टॉप किया था और इस उपलब्धि के लिए उसे 15 पंद्रह अगस्त को गांव के सरपंच ने 25 हजार रुपये बतौर स्कालरशिप दी थी। अमनप्रीत फिलहाल 11 वीं में नॉन मेडिकल से पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

स्कूल जाते-आते समय फब्तियां और छेड़छाड़

प्राथमिक जांच में पाया गया कि चार अज्ञात मोबाइल नंबर (जिनसे छात्रा को फोन आते थे) फर्जी पते पर लिए गए हैं। परिजनों ने स्कूल जाते-आते समय उस पर फब्तियां कसने व छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए हैं।

वहीं, मंगलवार को डेराबस्सी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अमनप्रीत के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को करीब 10 दिन से भरेला गांव के युवक संदीप उर्फ कालिया, ऋषिपाल उर्फ रिंकू व अन्य परेशान कर रहे थे।

दो दिन पहले अमनप्रीत ने अपने चचेरे भाई रणजीत को इस बारे बताया और रणजीत ने भरेला गांव जाकर युवकों को फटकार लगाई। भरेला गांव में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ। एक बार बात टल गई, लेकिन सोमवार को दूसरे पक्ष के युवकों ने उनके गांव में आकर फिर झगड़ा किया।
विज्ञापन

मरने से पहले बताया दिल का दर्द

रोज-रोज मनचले युवकों की प्रताड़ना और विवाद से तंग आकर एक दिन अमनप्रीत ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो लड़की ने इस प्रकरण के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।

उसने कहा कि वह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने कहा था कि बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकी, इसलिए खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया।

अमनप्रीत की मौत पर खेद प्रकट करते हुए मंगलवार को उसके स्कूल में दो मिनट का मौन रखा गया और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें