गुरुवार देर रात करीब नौ बजे बाहिया फोर्ट होटल वाली गली में अचानक गोली चलने की आवाज आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जब पता चला कि उक्त गोली चलने से दो युवक गंभीर घायल रूप से घायल हैं तो एंबुलेंस बुलाकर तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि वहां से इन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त घटना युवकों की आपसी कहासुनी के बाद हुई है। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवकों की भी पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि मौके पर 12 बोर की बंदूक और उसके खोल मिले हैं।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि घायल हुए युवक होटल के नजदीक एक युवक को चिट्टा देने आए थे। जहां पर उक्त सभी युवकों की आपस में पैसों को लेकर बहसबाजी हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने चिट्टा देने आए युवकों पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचे रेशम सिंह और शिवम को सीने में गोली लगी हैं।