फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
थाना श्री हरगोबिंदपुर के आधीन आते एक गांव में दो युवकों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता महिला के बयानों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों फरार आरोपी महिला के जानकार थे।
विज्ञापन


महिला अपने ससुराल जाने के लिए अपने मायके गांव के अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मायके गांव के ही दो युवक एक बाइक पर आए और महिला को बस अड्डे तक लिफ्ट देने की बजाय श्री हरगोबिंदपुर के एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 29 जुलाई  को वह अपने मायके आई थी। उसके साथ उसकी छोटी बच्ची भी थी। अगले दिन 30 जुलाई को वह ससुराल जाने के लिए मायके गांव के बाहर बस का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान गांव के ही मनप्रीत सिंह और सोना बाइक पर आए। दोनों को वह पहले ही जानती थी। आते उक्त दोनों युवकों ने उसे कहा कि वह उनकी बाइक पर बैठ जाए ,वह रास्ते में पड़ते बस अड्डे पर उतार देंगे। वह उनकी बाइक पर बैठ गई। दोनों आरोपी युवक उसे बस अड्डे में छोड़ने की बजाय श्री हरगोबिंदपुर शहर के एक कमरे में ले गए। जब उसने पूछा कि उसे वह इस जगह पर क्यों लाये हैं? तो आरोपियों ने कहा कि वह कल अपने ससुराल चली जाए और आज की रात उसे उनके साथ गुजारनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया

रेप - फोटो : DEMO Pics
इसके बाद आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन बस किराये के लिए उसके पर्स से उसे 100 रुपये निकाल कर उसे दिए और उसका मोबाइल और पांच हजार रुपये अपने पास रख लिए।

इसके बाद धमकाया कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसका बहुत बुरा हाल करेंगश्री हरगोगिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपियों मनप्रीत और सोना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें