फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर की मौत

Thu, 21 Jan 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक जान से हाथ धो बैठा। जबकि दूसरे ड्राइवर को जख्मी हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


मृतक ड्राइवर की पहचान जम्मू के रहने वाले दविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रक ड्राइवर राजिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राजिंदर सिंह हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना मकसूदां के एएसआई लखविंदर सिंह ने कहा कि हाजमोला की खाली शीशियों से लदा एक ट्रक बहादुरगढ़ से जम्मू जा रहा था। जालंधर पहुंचने पर ड्राइवर ने ट्रक पठानकोट रोड पर डाल लिया।
विज्ञापन


काहनपुर के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे सिक्स लेन पर यह ट्रक रेलिंग तोड़कर दूसरी साइड चला गया। वहां से सही दिशा में आ रहे तेल के टैंकर के साथ उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में जम्मू जा रहे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सौभाग्यवश तेल टैंकर खाली था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें