रेलवे के एडीजी कंट्रोल के अलर्ट के निर्देश पर गुरुवार को जीआरपी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी ने मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के सामान की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की। गुरुवार को सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे नेहा पांडे के निर्देश पर प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, माल गोदाम समेत तमाम जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।