फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बावजूद रक्षाबंधन के दिन दो बहनों की हत्या, सीसीटीवी में दिखा अज्ञात युवक

Fri, 16 Aug 2019 09:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घटना के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या कर दी गई। एक के पेट में चाकू से वार किया गया, जबकि दूसरी बहन की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। सीसीटीवी में एक युवक घर में जाता और बाहर निकलता दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में दिख रहा युवक दोनों बहनों का जानकार है और अकसर आता-जाता था। मूल रूप से अबोहर की रहने वाली दोनों बहनों की पहचान राजवंत कौर व मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। घटना सेक्टर 22 की है। सूटना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।

बताया गया है कि पिछले चार साल से दोनों बहनें मकान नंबर 2598 में रहकर जीरकपुर में नौकरी करती थीं। आशंका है कि अल सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राखी पर भाई के फोन करने पर वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें