फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर दो युवक छात्रा से करते थे दुष्कर्म, परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सभी रह गया सन्न

Fri, 24 Aug 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने दो युवकों पर नशा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दो युवकों के अलावा गांव की ही एक युवती को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत मामला दर्ज कर कर लिया है। 
विज्ञापन


 छात्रा ने बुधवार शाम को घर पर सल्फास निगल लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सफीदों के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा ने मरने से पहले घर पर रखे हुए सुसाइड नोट की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने सुसाइड नोट को पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने गुरूवार सुबह पीजीआई के डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मानते हुए लड़की के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी लड़की पिछले काफी समय से परेशान रहती थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार को उसने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। पिता ने आरोप लगाया कि उसके गांव की एक युवती द्वारा बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींचकर रिटौली निवासी रवि और जामनी गांव निवासी बलराज के पास भेजी गई थी। दोनों युवकों ने बेटी की फोटो को अश्लील फोटो में बदलकर कई महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इतना ही नहीं रवि और बलराज ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। जिससे परेशान होकर बेटी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को बस स्टैंड पर हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को रवि व मृतक छात्रा के बीच विवाद हुआ था। उस समय छात्रा को नशे की दवा दी गई थी। उसके परिजनों को भी इसकी सूचना मिल गई। वे बस स्टैंड से उसे ले आए थे। हालांकि अभी तक पुलिस को इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है।

सुसाइड नोट भेजा जाएगा फोरेंसिक लैब 
सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब में भेजकर राइटिंग का मिलान किया जाएगा। युवती द्वारा कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

सुसाइड नोट में लिखा ‘मेरी मौत के लिए तीनों जिम्मेदार, परिवार का नहीं कोई हाथ’
मेरे साथ रवि, बलराम, पूनम ने बहुत बुरा व्यवहार किया है। रवि ने मेरे साथ रेप किया है। मुझे गाली दी। मुझे नशा भी देता था। बलराम ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था। मेरी मौत के बस यही कारण हैं। मेरे मां-बाप व मेरा परिवार मेरी मौत का जिम्मेदार नहीं है। रवि रिटोली का है। पूनम हमारे गांव की है। बलराम जामनी का है। मैं केवल इन तीनों के कारण आत्महत्या कर रही हूं। मैं रवि के साथ बस स्टैंड पर थी। रवि ने मुझे थप्पड़ मारा और गाली दी थी। इन तीनों के कारण मर रही हूं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें