फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मलोट सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पटियाला में हादसे में वकील की गई जान

Wed, 25 Jan 2023 01:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)

सार

पटियाला-नाभा रोड पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में वकील की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखमनदीप सिंह सरां (25) निवासी अजीत नगर पटियाला के तौर पर हुई है, जो परिवार का इकलौता चिराग था। खबर लिखे जाने तक संबंधित मॉडल टाउन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलोट में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाल आबाद गांव कानियांवाली निवासी गुलाब राम (45) पुत्र जगदीश राम निवासी सरदूलगढ़ (मानसा) और काला पुत्र डीसी सिंह गांव छापियांवाली (मलोट) दोनों एक्टिवा के जरिए गांव अबुलखुराना की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


वे दोनों इमारतों की ठेकेदारी का कार्य करते हैं और मंगलवार को दोनों गांव अबुलखुराना में किसी इमारत का कार्य देखने के लिए जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने इनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वकील की कार डिवाइडर से टकराई, मौत
पटियाला-नाभा रोड पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में वकील की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखमनदीप सिंह सरां (25) निवासी अजीत नगर पटियाला के तौर पर हुई है, जो परिवार का इकलौता चिराग था। खबर लिखे जाने तक संबंधित मॉडल टाउन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार सुखमनदीप सिंह सरां पटियाला अदालत में प्रैक्टिस करता था। सोमवार को वह किसी काम से अपनी कार में नाभा गया था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह नाभा से घर लौट रहा था। पटियाला-नाभा रोड पर पीआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक उसकी तेज रफ्तार कार ने अचानक संतुलन खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गंभीर घायल सुखमनदीप को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कार से निकालकर तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक सुखमनदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जो अमेरिका में रहती है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने किसी आवारा पशु के आगे आने के कारण संतुलन खोया है। जिला बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर मौत पर शोक जताया और मंगलवार को नो वर्क डे रखा।
विज्ञापन

भांजी का जन्मदिन मना लौट रहे मामा की बाइक फिसली, मौत
न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर बस्ती बावा खेल में भांजी का जन्मदिन मनाकर अपने घर जा रहे मामा की सड़क हादसे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय समीर कोहली निवासी शिवराजगढ़ जालंधर के तौर पर हुई है। थाना-2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की बहन शिवानी महाजन और जीजा विकास महाजन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि गुलाब देवी रोड मस्जिद के नजदीक समीर का मोटरसाइकिल अचानक फिसलने से वह फुटपाथ से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक की बहन शिवानी ने पुलिस को दिए बयान में अपने भाई की मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराते हुए कहा कि अचानक मोटरसाइकिल स्लिप हो जाने से उसके भाई की मौत हुई है। वह किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें