फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः आधा किलो हेरोइन, 610 ग्राम कोकीन और 30 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से नशे की बड़ी खेप लाकर अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले लुधियाना के दो तस्करों को जगरांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रायकोट इलाके से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आधा किलो हेरोइन, 610 ग्राम कोकीन और तीस लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने हैबोवाल स्थित दुर्गापुरी निवासी साहिल शर्मा उर्फ खुशहाल और चंद्र नगर निवासी गगन विज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।  

एसएसपी जगरांव वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस और थाना सदर रायकोट की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़ी मात्रा में नशे की खेप सप्लाई कर वापस आ रहे हैं। आरोपियों के पास अभी भी नशे की खेप और ड्रग मनी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हेरोइन कोकीन और तीस लाख रुपये बरामद किए। जगरांव पुलिस ने पहली बार कोकीन की इतनी बड़ी मात्रा बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन और कोकीन की खेप लाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाते हैं। वह यह नशा किन लोगों को सप्लाई करते है। पुलिस आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड भी पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें