फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के दौरान गुरदासपुर में महिला की हत्या, जालंधर में युवक को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Jan 2019 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर/जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन

लोहड़ी मनाने के दौरान हुए झगड़े में अपने बेटे को बचाने आई एक मां के सिर में ईंट लगने से मौत हो गई। हमले में लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन काहनूवान में तीन अज्ञात लोगों सहित 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।मृतका की पहचान मनजीत कौर पत्नी तरसेम सिंह निवासी गांव सल्लोपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन


 रविवार को देर शाम मृतका के पड़ोस में स्थित रिश्तेदार मुख्तियार सिंह पुत्र मंगल सिंह के घर लोहड़ी का कार्यक्रम था। इसी दौरान मुख्तियार सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते मृतका के बेटे हीरा सिंह से गाली गलौज शुरू कर दिया। जब हीरा सिंह ने इसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों सहित हीरा सिंह पर हमला कर दिया। अपने बेटे को पिटता देख जब मनजीत कौर उसे छुड़ाने के लिए आगे आई तो आरोपियों ने उस पर ईंटों से प्रहार कर दिया।

 जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे मंजीत सिंह के बयान पर सरवण सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, मुख्तयार सिंह पुत्र मंगल सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र चन्नन सिंह, शौकीन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह तथा बलदिंर सिंह निवासी सल्लोपुर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

मामूली कहासुनी में युवक की हत्या
जालंधर के नकोदर के गांव चानिया में लोहड़ी पर मामूली कहासुनी के चलते हुए झगड़े में 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई, जबकि मृतका का भाई तथा दोस्त गंभीर घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जालंधर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही दो युवकों तथा उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

डीएसपी नकोदर परमिंदर सिंह हीर ने कहा कि मृतक युवक कमलजीत सिंह के भाई सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चानिया ने पुलिस को बताया की गांव में लोहड़ी पर्व पर समाधा वाले चौक में लोगों ने लोहड़ी जलाई थी और काफी लोग उपस्थित थे। इसमें वह और उसका भाई कमलजीत सिंह व उसका दोस्ता बलविंदर उर्फ बंटी मौजूद थे कि गांव निवासी अर्जुन सिंह उसका भाई हर्षवीर सिंह उर्फ गगन वहां आ गए थे और झगड़ा करने लगे। 

इसके बाद अर्जुन ने फोन कर अपने पिता जसवीर सिंह को बुला लिया, जिसने उनके साथ काफी गाली गलौज किया। लेकिन मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्त बंटी को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। जैसे ही वह जसवीर सिंह के घर के पास पहुंचे तो जसवीर सिंह उसके बेटे अर्जुन सिंह व हर्ष वीर ने हॉकी व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया और घायल कर फरार हो गए। 

लोगों ने शोर सुन कर उन्हें बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कमलजीत को मृत घोषित कर अन्य घायलों को जालंधर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें