फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

Wed, 28 Sep 2022 01:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

लड़कियों ने बताया कि पिता दुष्कर्म से पहले जबरदस्ती शराब और सिगरेट व बीड़ी पिलाता था। जब इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जेजी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना की दो नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता पर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप है। इसकी शिकायत खन्ना के एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश को दी गई है। डीएसपी विलियम जेजी, महिला इंस्पेक्टर राज परमिंदर कौर, एसएचओ अमृतपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल दोनों बहनों के बयान कलमबद्ध करने मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों बहनों को अलग-अलग बुलाकर बयान कलमबद्ध किए।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बहनें 10 और 15 साल की हैं। उन्होंने बताया कि उनका पिता शराब पीने का आदी है। पिछले कई सालों से उनके साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करता आ रहा है। इसके अलावा तरह-तरह की यातना भी देता है। दोनों बच्चियों ने पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

लड़कियों ने बताया कि पिता दुष्कर्म से पहले जबरदस्ती शराब और सिगरेट व बीड़ी पिलाता था। जब इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जेजी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें