फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर में बड़ा हादसा: अचानक पेट्रोल पंप की छत गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Aug 2023 03:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस का कहना है कि दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर जिले के फिल्लौर में पेट्रोल पंप की पुरानी इमारत के मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन हादसे में दो मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


घटना फिल्लौर से नवांशहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप पर हुई। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। वहीं दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। मगर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें