पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले करीब 9 महीने से नाभा जेल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि तब से ही यह दोनों आरोपी पैसे लेकर जेल के अंदर कैदियों को मोबाइल, नशा सप्लाई कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
रिमांड में आरोपियों से पता किया जाएगा कि अब तक वह कितने कैदियों को मोबाइल, नशा व अन्य वर्जित सामान मुहैया करवा चुके हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वह प्रति सप्लाई कितने पैसे लेते थे।
जेल में दो मोबाइल बरामद, 3 कैदी नामजद
बठिंडा केंद्रीय जेल में तीन कैदियों से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल बरामद किए है। थाना कैंट पुलिस ने जेल के सहायक डिप्टी अधीक्षक मलकीत सिंह के बयान पर आरोपी राहुल सूद, अजय कुमार निवासी फरीदकोट और वीर सिंह निवासी भुच्चो के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जेल के सहायक डिप्टी अधीक्षक ने बताया कि चार एवं छह मार्च को कैदियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दौरान कैदी राहुल सूद, अजय कुमार से एक मोबाइल और आरोपी वीर सिंह से एक मोबाइल बरामद किया गया। एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।