फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे के 'लंगर लुटेरे' काबू, लूट का ऐसा तरीका नहीं सुना होगा!

Fri, 17 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली-पजाब के बीच हाइवे पर लंगर लगाकर पर्यटकों को लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश अमृतसर पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पंजाब व दिल्ली के बीच हाइवे पर लंगर लगाकर पर्यटकों को लूटा करते थे। लंगर की दाल में नशीली दवा मिलाकर घटना को अंजाम दिया करते थे। यह गिरोह दिल्ली व पंजाब के गुरुद्वारे व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लूटने के लिए ऐसा जाल बिछाते थे। 
विज्ञापन


अमृतसर के डीसीपी गगन अजीत सिंह ने बताया गिरोह में करीब दस ऐसे लोग हैं, जो टीम लीडर के तौर पर लंगर लगाकर पर्यटकों को लूटा करते थे। दिल्ली व पंजाब के इस लुटेरे गिरोह के निशाने पर श्रद्धालु व पर्यटक हुआ करते थे। कहीं भी लंगर लगाकर यह गिरोह ऐसे लोगों की पहचान कर लेता था जो कि पंजाब में दिल्ली से घूमने के लिए आए होते थे, यह गिरोह उन्हें लंगर खिलाकर अचेत करने के बाद उनके कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया करता था।
विज्ञापन

दिल्ली-पंजाब हाइवे पर गिरोह ने की हैं कई वारदातें

गिरफ्तार - फोटो : File Photo
गिरोह दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा, श्री आनंदपुर साहिब व श्री हरमंदिर साहिब के आसपास श्रद्धालुओं को लंगर खिलाकर लूट का शिकार बनाया करता था। इस गिरोह के खिलाफ केवल श्री हरमंदिर साहिब के आसपास लूट की कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ चल रही है।  

अमृतसर पुलिस ने इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल गुरमीत सिंह दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है। उसके साथ गिरफ्तार लखविंदर सिंह सुल्तानविंड रोड अमृतसर का रहने वाला है। दोनों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्री हरमंदिर साहिब के पास से पकड़ा। दोनों के पास से लूट के 15 मोबाइल और करीब 100 नशीली गोलियां मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें