इसके बाद डॉक्टर से करीब 15 हजार की नकदी व उनके तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनों आरोपी अस्पताल के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है। फुटेज के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उनकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिरोजपुरः फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 74 हजार की लूट
फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव सोढ़ी नगर के नजदीक बिना नंबर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से हथियारों के बल पर पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में लगभग 74 हजार 295 रुपये थे। लुटेरे मोबाइल फोन, एक टैब और जरूरी दस्तावेज भी ले गए। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर अज्ञात तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरविंदर सिंह निवासी घुगा कलां गड़दी वाल तहसील दसुआ जिला होशियारपुर ने बताया वह सैटिन क्रेडिट केयर लिमिटेड कंपनी दिल्ली में कार्यरत है, इसकी एक ब्रांच जीरा में है। कंपनी लोगों को कर्ज देती है। गुरविंदर ने बताया कि ग्रामीणों से दिए हुए कर्ज की किस्तें लेने गया था। कई गांवों से नगदी एकत्र कर बाइक से लौट रहा था।
गांव सोढ़ी नगर के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को लात मार दी, जिस कारण सड़क पर गिर गया। लुटेरों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। यही नहीं हथियारों के बल पर उससे मोबाइल फोन, एक टैब व जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। बैग में 74 हजार 295 रुपये थे। एएसआई जोगराज सिंह के मुताबिक जिस रास्ते से लुटेरे भागे हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
तरनतारनः लूटपाट गिरोह के तीन शातिर हथियारों सहित गिरफ्तार
उधर, तरनतारन में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी हेडक्वार्टर गौरव तुरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव पलासौर के समीप हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मोगा, अवतार सिंह निवासी गांव डागिया जगराओं और अनिल कुमार उर्फ सोन निवासी मोगा को गिरफ्तार किया है।
यह लोग गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने हरदीप सिंह से एक देसी पिस्टल, 4 कारतूस, अवतार सिंह से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और अनिल कुमार से एक दातार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।