फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः बहन के घर आए भाई की गला गोदकर बेदर्दी से हत्या, शराब पीते समय दोस्त ने की वारदात

Fri, 06 Dec 2019 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गांव बुटाना कुंडू में अपनी बहन के घर आए व्यक्ति की नुकीले हथियार से गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी गई। व्यक्ति बहन की ससुराल में अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। आरोप है कि तभी मामूली कहासुनी के बाद साथी ने ही गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे देखने के लिए साथी के घर गए तो वहां पर वह मृत मिला। 

विज्ञापन


मामले की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भांजे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पांची जाटान का रहने वाला राजकुमार (40) गुरुवार को अपनी बहन के घर गांव बुटाना कुंडू आया हुआ था।

राजकुमार खेतीबाड़ी का काम करता था। वह गुरुवार शाम को अपने बहनोई के साथ गांव बुटाना कुंडू में अपने साथी सुरेंद्र के घर चला गया। वहां पर कुछ देर बाद सुरेंद्र और राजकुमार बैठकर शराब पीने लगे, जहां से उसका बहनोई वापस आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीते हुए मामूली कहासुनी को लेकर सुरेंद्र और राजकुमार में झगड़ा हो गया। जिसमें सुरेंद्र ने राजकुमार की गर्दन पर किसी नुकीले हथियार से कई वार कर दिए। जिससे राजकुमार की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। रात तक जब राजकुमार अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई, जिस पर जब परिजन उसे तलाश करते हुए सुरेंद्र के घर गए तो वहां राजकुमार का शव पड़ा था।

उसके गले पर किसी हथियार से वार किया गया था, जिस पर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाने की बुटाना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में राजकुमार के भांजे प्रवीन के बयान पर सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारण का पता चलेगा
गांव बुटाना कुंडू में व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, जहां पर जाकर जांच की तो व्यक्ति के गले पर किसी नुकीले हथियार से वार कर हत्या किए जाने का पता लगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति अपनी बहन के घर आया था और एक साथी के घर शराब पी रहा था। जहां कहासुनी में हत्या का आरोप है। साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकेगा कि किस कारण से हत्या की गई और किस हथियार का उपयोग किया गया। -सतीश कुमार, चौकी प्रभारी, बुटाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें