फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना: दो डेरा प्रेमियों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Sun, 26 Feb 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस जिला खन्ना के मलोद थाना क्षेत्र के गांव जगेरा में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने नाम चर्चा घर में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता का नाम सतपाल और बेटे का नाम रमेश कुमार है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसपी सतनाम सिंह समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र नामचर्चा घर स्थित कैंटीन में काम कर रहे थे। हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। दोनों मृतक अहमदगढ़ के निवासी बताए जाते है। 

एसपी सतनाम सिंह के अनुसार घटना स्थल से प्वांइट 32 बोर की पांच गोलियां बरामद की गई है। वहीं आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोनों को सिर गोली मारी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें