फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने पर हुआ मामूली विवाद, छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों को गोलियों से भून डाला

Tue, 02 Jun 2020 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
छोटे भाई ने दो बड़े भाइयों की हत्या की। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

तरनतारन के गांव कोट धर्म चंद्रकला में पेड़ काटने के मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दो बड़े भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोनों पर दातर से वार किया। पुलिस ने कत्ल का केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कोट धर्म चंद्रकला में दिलबाग सिंह और लाल सिंह अपने खेत में पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई मनजिंदर सिंह ने  पेड़ काटने से रोका और झगड़ा करने लगा। इसके बाद मनजिंदर ने गाली देते हुए बड़े भाइयों पर पहले दातर से वार किया। इसके बाद दोनों पर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से दिलबाग सिंह और लाल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और अस्पताल ले जाते समय दोनों की मृत्यु हो गई। 


यह भी पढ़ें- डोली उठने से पहले उठी भाई और उसके तीन दोस्तों की अर्थी, शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसान बहाल सिंह के तीन लड़के और दो लड़कियां थी। लड़कियों की शादी के बाद बहाल सिंह ने अपनी जायदाद तीनों लड़कों दिलबाग सिंह, लाल सिंह और मनजिंदर सिंह में बांट दी। मनजिंदर सिंह को लगता था कि जमीन के बंटवारे के मौके पर पिता ने अपने दूसरे लड़कों को उनकी मर्जी की जमीन दी है। इसी बात को लेकर वह अपने दोनों भाइयों के साथ लड़ता था।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि उनका मनजिंदर सिंह के साथ पहले से कोई झगड़ा नहीं था। पेड़ों की कटाई के मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपने ही दो बड़े भाइयों की जान ले ली। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने इस हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। पिता बहाल सिंह व माता परमजीत कौर ने बताया कि कई दिनों से मनजिंदर सिंह अपने भाइयों को मारने की धमकी दे रहा था। परिवार ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह अपने दोनों भाइयों को ही मार डालेगा। 
विज्ञापन


डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके चलते मनजीत सिंह ने गोलियां चलाकर अपने ही बड़े भाई लाल सिंह और दिलबाग सिंह का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कत्ल का केस दर्जकर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें