फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए बीडीएस के दो छात्र डूबे

Tue, 20 May 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैनिसिस इंस्टीट्यूट आफ डेंटल कालेज के पांच छात्र नहर में नहाने के लिए गए थे कि दो पानी में डूब गए। उक्त दोनों छात्रों के शव बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन


शवों की तलाश जा रही है। इसी हादसे को लेकर मंगलवार को मृतक छात्रों के गुस्साए अभिभावकों ने उक्त कालेज में तोड़फोड़ की बाहर रोष प्रदर्शन कर फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग लगभग सात घंटे जाम रखा।

अभिभावकों का आरोप है कि कालेज प्रशासन ने उनके बच्चों की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी है। उधर, डीआईजी अमर सिंह चाहल का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों ने कालेज मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि उनके बच्चों की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी है। यह तभी पता चलेगा जब बच्चों की लाशें बरामद होंगी। उन तीन बच्चों से पूछताछ की जा रही है जो उनके साथ नहाने गए थे।
विज्ञापन


बीडीएस फाइनल के छात्र सुनील कुमार पुत्र राजकुमार वासी नकोदर व अमरदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी रएिया जिला अमृतसर समेत पांच छात्र सोमवार देर शाम बस्ती भाग सिंह के पास से गुजरती नहर पर नहाने गए थे।
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज था। सुनील और अमरदीप दोनों बहाव में बह गए। पुलिस को अभी तक दोनों छात्रों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

उधर, अभिभावक राज कुमार और गुरदीप सिंह का आरोप है कि उनके बच्चों की हत्या करके कालेज प्रशासन ने लाश को नहर में फेंकवा दिया। इसी बात को लेकर मंगलवार को कालेज के समक्ष मृतक छात्रों के परिजनों ने रोष प्रदर्शन कर रास्ता जाम किया। जिला व पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से कहा कि इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें