फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: 155 किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू, गुप्त केबिन में छिपा रखा था

Sun, 13 Nov 2022 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्रक में एक गुप्त केबिन बना रखा था। जिसमें प्लास्टिक के 46 लिफाफे मिले हैं। जब उनको तौला गया तो कुल 155 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का ट्रक कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के थाना तारागढ़ की पुलिस ने गांव शरीफ चक्क मोड़ पर नाके के दौरान ट्रक सवार दो लोगों को 155 किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान होशियारपुर के गांव बुल्लोवाल निवासी बिंदर कुमार और कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी निवासी सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गांव शरीफ चक्क मोड़ पर नाका लगाया था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक जिसमें भारी मात्रा में भुक्की छिपा कर रखी गई है। वह अमृतसर की तरफ से मलिकपुर, कीड़ी आए हैं और अब वह गांव कीड़ी से गांव सिहोड़ा की ओर जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने कीड़ी की तरफ से आ रहे वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने नाके से पहले ही ट्रक को रोका और दोनों सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उनका पीछा कर काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक जब उनसे तलाशी के बारे में पूछा गया तो आरोपियों ने पुलिस के गजटेड अधिकारी से तलाशी करवाने की बात कही। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। 

वहां से सूचना पाकर पीबीआई पठानकोट के एसपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्रक में एक गुप्त केबिन बना रखा था। जिसमें प्लास्टिक के 46 लिफाफे मिले हैं। जब उनको तौला गया तो कुल 155 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का ट्रक कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

94500 एमएल अवैध शराब बरामद, एक तस्कर काबू
पठानकोट के ही थाना सदर और नंगलभूर पुलिस ने 94500 एमएल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पहले मामले में सदर थाने में तैनात एएसआई सोमदत ने घरोटा-नाला मोड पर नाका लगाकर डीडा सांसीया निवासी अमरीक चंद से 60 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। हालांकि, आरोपी स्कूटी और शराब वहीं छोड़ फरार हो गया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी हिमाचल के गांव छन्नी बेली से शराब लाकर पठानकोट में बेचने का काम करता है। इसके चलते नाला मोड़ पर काबू करने का प्रयास किया गया लेकिन नाके से पहले ही आरोपी स्कूटी छोड़ फरार हो गया। वहीं नंगलभूर ने गांव चक्क नारायणी के पोल्ट्री फार्म के पास एक आरोपी को 34500 एमएल शराब समेत पकड़ा। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बेंटगोरिया टी गार्डन, जलपाईगुड़ी निवासी पिंकू ऊरान के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर लखविंद्र की सूचना के बाद दबिश दी और आरोपी को 34500 एमएल अवैध शराब सहित काबू किया।

40 बोतल अवैध शराब समेत एक बाइक सवार काबू
जगरांव में सीआईए स्टाफ पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर एक बाइक सवार व्यक्ति को 40 बोतल अवैध शराब समेत काबू कर एक्साइज एक्ट के तहत थाना सदर में पर्चा दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल गीत इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव जस्सोवाल (कुलार) का रहने वाला केवल सिंह अवैध शराब आसपास के इलाकों में बेचता है और बाइक पर प्लास्टिक का गट्टू रखकर अवैध शराब बेच रहा है। कांस्टेबल गीत इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान आरोपी को काबू कर उसकी बाइक पर रखे प्लास्टिक के गट्टू को खोल कर तलाशी ली तो 40 बोतल अवैध शराब मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें