पंजाब में सितंबर 2024 से अब तक हुए ग्रेनेड हमले
- 9 सितंबर 2024 को सेक्टर-10 चंडीगढ़ में यूएस बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया और पाकिस्तान बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक ग्रेनेड अटैक कराया।
- 23 नवंबर 2024 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के पास डेढ़ किलो का विस्फोटक प्लांट किया गया।
- 29 नवंबर 2024 को अमृतसर के गुरबख्श नगर में खाली पड़ी पुलिस चौकी में रात 11 बजे एक विस्फोटक हमला किया गया।
- 2 दिसंबर 2024 को नवांशहर के अनसारो पुलिस चौकरी पर ग्रेनेड हमला किया गया।
- 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के मजीठा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंक कर ब्लास्ट किया गया।
- 13 दिसंबर 2024 को बटाला के घानिया के बंगर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया गया।
- 17 दिसंबर 2024 को अमृतसर के इसलामाबाद पुलिस स्टेशन के पास सुबह ग्रेनेड हमला किया गया, बीकेआई और आतंकी जीवन फौजी ने इसकी जिम्मेदारी ली।
- 18 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के कलानौर के बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
- 20 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के कलानौर के वडाला बंगर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक।
- 9 जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक।
- 16 जनवरी 2025 को शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड अटैक।
- 3 फरवरी 2025 को फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
- 15 मार्च 2025 को अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया गया।
- 16 मार्च 2025 को जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यू ट्यूबर रोजर संधू पर ग्रेनेड अटैक।
- 2 अप्रैल 2025 को पटियाला में बादशाहपुर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोटक हमला।
- 8 अप्रैल 2025 को देर रात एक बजे जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला।
यह भी पढ़ें:
India Pak Tension: चंडीगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, पीयू ने स्थगित की परीक्षाएं, पंजाब में भी आदेश जारी