फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zirakpur News: बंबीहा गैंग के लिए नशा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

Fri, 12 Aug 2022 10:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

हैप्पी भुल्लर और उसका साथी राजविंदर हैपी दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। वे पाकिस्तान सीमा के रास्ते हथियारों और नशे की अवैध रूप से तस्करी करते थे। गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर 2017 से से फरार चल रहा था। जबकि इनका तीसरा साथी परमबीर बॉबी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुवार को दो लोगों को बंबीहा गैंग के सदस्यों के लिए नशा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को 90 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर के रहने वाले प्रीतपाल सिंह और राकेश कुमार के रूप में हुई है। वे बंबीहा गैंग के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भुल्लर, हिस्ट्रीशीटर राजविंदर हैप्पी और परमबीर उर्फ बॉबी द्वारा पाकिस्तान से लाए जाने वाले नशे की खेप को आगे बेचने का काम करते थे। वहीं इससे होने वाली कमाई से गैरकानूनी हथियार खरीदते थे जिसका इस्तेमाल हैप्पी भुल्लर, हैप्पी और बॉबी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में करते थे। मामले की पुष्टि ढकोली पुलिस थाना प्रभारी सिमरनजीत सिंह ने की है। 

जानकारी के मुताबिक एजीटीएफ ने गुरुवार को एरोसिटी से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बंबीहा गैंग के उक्त गैंगस्टरों से नशे की खेप बरामद करते थे, जिसे आगे महंगे दाम पर बेचते थे। वहीं इससे होने वाली कमाई से गैरकानूनी हथियार खरीदते थे और इन हथियारों का इस्तेमाल आगे उक्त गैंगस्टर करते थे। दूसरी ओर पुलिस ने दोनों आरोपियों का अदालत से पांच दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। पूछताछ के बाद अहम खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला 
जानकारी के मुताबिक बीती 10 अगस्त को जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग के हिस्ट्रीशीटर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भुल्लर को उसके दो साथियों राजविंदर सिंह व परमबीर सिंह उर्फ बॉबी के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस ने चार पिस्टल, 6 मैगजीन, 125 कारतूस, डेढ़ किलोग्राम हेरोइन, 78.27 लाख रुपये की ड्रग मनी, सात सोने की चूड़ियां, 25 सोने के सिक्के, चार सोने की चेन बरामद की थी। 

इसके अलावा इनके कब्जे से पुलिस ने सोने की अंगूठियां, एक चांदी की चेन, स्कोडा, होंडा सिटी, ब्रेजा सहित तीन लग्जरी कारें, याहमा डीलक्स व स्पेलेंडर सहित तीन मोटरसाइकिल व 15 स्मार्टफोन बरामद किए थे। इनकी निशानदेही पर प्रीतपाल और राकेश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पाकिस्तान से नशे व हथियारों का करते थे अवैध कारोबार 
हैप्पी भुल्लर और उसका साथी राजविंदर हैपी दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। वे पाकिस्तान सीमा के रास्ते हथियारों और नशे की अवैध रूप से तस्करी करते थे। गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर 2017 से से फरार चल रहा था। जबकि इनका तीसरा साथी परमबीर बॉबी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज है। जबकि हैप्पी भुल्लर ने जालंधर के फाइनेंसर गुरमीत सिंह उर्फ टिंकू और जयपाल ग्रुप के विरोधी गैंग के गुर्गे इंदरजीत सिंह उर्फ टिंडा सहित दो अन्य कत्ल केसों में नामजद है। वहीं, इस केस में पुलिस को इसकी तलाश थी। राजविंदर हैप्पी के खिलाफ भी फिरोजपुर व चंडीगढ़ में केस दर्ज है और एनडीपीएस केसों में भगोड़ा करार था और परमबीर उर्फ बॉबी आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस में फरार चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें